धालभूमगढ़ : तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 16 Jun 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
धालभूमगढ़ : तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ पुलिस ने गुरुवार को छह मवेशियों के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इस संबंध में सअनि श्याम नारायण ओझा के बयान पर थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. सअनि ने बताया कि जवानों […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ पुलिस ने गुरुवार को छह मवेशियों के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इस संबंध में सअनि श्याम नारायण ओझा के बयान पर थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है. सअनि ने

बताया कि जवानों के साथ रात्रि गश्ती में थे. भोर करीब 4.30 बजे सूचना मिली कि दलकी गांव में मवेशियों से लदा पिकअप वैन धालभूमगढ़ की ओर आ रहा है. हवाई पट्टी की ओर से वैन चला है. इसी सूचना पर पुलिस हवाई पट्टी पहुंची. पुलिस ने देखा कि पिकअप वैन और मोटर साइकिल आ रही है.
पुलिस को देखते ही मोटर साइकिल सवार बाइक छोड़ कर भाग गया. पिकअप वैन को हाथ देकर पुलिस ने रोका. पिकअप वैन (जेएच 05/0875) पर पांव बंधे स्थिति में एक गाय और पांच बैल लदे थे. चालक सरायकेला के कांटाडीह के नूर हसन, जमशेदपुर
आजादनगर के वाजिद अली और दलकी के मो शहीद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पिकअप वैन और बाइक (जेएच 05 वीपी/7665) पुलिस ने जब्त कर लिया है. गिरफ्तार लोगों ने बताया कि मोटर साइकिल छोड़ कर भागने वाला मो साकिर था. उसके पिता मवेशियों का व्यापार करते हैं.
मवेशी लदा पिकअप वैन पुलिस ने किया जब्त
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मवेशी तस्करों को पकड़ा
पुलिस को देख कर बाइक छोड़ कर भागा दलकी का मो साकिर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola