मजदूरी के लिए बीडीओ के दरबार में पहुंचे मजदूर

मुसाबनी : मेढ़िया पंचायत मंडप में पीसीसी बनाने वाले करीब तीन दर्जन मजदूरोंं ने मजदूरी की मांग पर गुरुवार को बीडीओ से भेंट की. मजदूरों ने रोजो पर्व के पहले मजदूरी भुगतान की मांग की. पंचानन पातर के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक पीसीसी बनाने में करीब 35 मजदूर लगे थे. 14 वें वित्त आयोग […]
मुसाबनी : मेढ़िया पंचायत मंडप में पीसीसी बनाने वाले करीब तीन दर्जन मजदूरोंं ने मजदूरी की मांग पर गुरुवार को बीडीओ से भेंट की. मजदूरों ने रोजो पर्व के पहले मजदूरी भुगतान की मांग की. पंचानन पातर के घर से आंगनबाड़ी केंद्र तक पीसीसी बनाने में करीब 35 मजदूर लगे थे. 14 वें वित्त आयोग से उक्त पीसीसी का निर्माण किया जा रहा है.
तीन दिन का बकाया मजदूरी की मांग पर मजदूर अड़े थे. भारतीय किसान मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील हेंब्रम व महामंत्री कार्तिक बेलदार ने मजदूरों की मांग के समर्थन में बीडीओ से बात की. मुखिया राजेश किस्कू ने कहा कि पीसीसी निर्माण लाभुक समिति द्वारा किया जा रहा है. लाभुक समिति ने चेक काटा है. जल्द मजदूरी भुगतान होगा. मौके पर कृष्णा सिंह, लखन पातर, कापरा सबर, कांदरू सबर, खोका सबर समेत कई मजदूर पंचायत पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




