गुड़ाबांदा में कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला
Updated at : 16 Jun 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में एमजीएम में भरती कराया गया पुलिस ने होश में आने का कर रही इंतजार गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थानांतर्गत कासियाबेड़ा के ठाकुर दास मुर्मू (28) पर 14 जून की रात अज्ञात ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसके सिर में गंभीर चोट है. वह बेहोशी की हालत […]
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में एमजीएम में भरती कराया गया
पुलिस ने होश में आने का कर रही इंतजार
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थानांतर्गत कासियाबेड़ा के ठाकुर दास मुर्मू (28) पर 14 जून की रात अज्ञात ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसके सिर में गंभीर चोट है. वह बेहोशी की हालत में है. इलाज के लिए उसे एमजीएम भेजा गया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस गुरुवार को कालियाबेड़ा पहुंची. उससे एमजीएम भेजवाया.
थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि ठाकुर दास मुर्मू कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. इसलिए हमला के कारणों तथा किसने हमला किया है, इसका पता नहीं चला है. मामले की छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




