गालूडीह. उत्तरी इलाके से नक्सलवाद के खात्मे की तैयारी में जुटी पुलिस

Updated at : 11 Jun 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
गालूडीह. उत्तरी इलाके से नक्सलवाद के खात्मे की तैयारी में जुटी पुलिस

गालूडीह : दक्षिण के गुड़ाबांदा-डुमरिया से नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब पुलिस बंगाल सीमा से सटे उत्तरी इलाके के गालूडीह, घाटशिला और एमजीएम थाना क्षेत्र से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर विशेष रणनीति बना रही है. सीपीआइ माओवादी बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ राकेश जी को टॉरगेट कर […]

विज्ञापन

गालूडीह : दक्षिण के गुड़ाबांदा-डुमरिया से नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब पुलिस बंगाल सीमा से सटे उत्तरी इलाके के गालूडीह, घाटशिला और एमजीएम थाना क्षेत्र से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर विशेष रणनीति बना रही है. सीपीआइ माओवादी बंगाल स्टेट कमेटी के सचिव असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ राकेश जी को टॉरगेट कर पुलिस ने काम शुरू कर दिया है.

हालांकि पुलिस यह मानती है दक्षिण के बजाय उत्तरी इलाके की स्थिति अलग है. इस इलाके में बंगाल के माओवादी लिडिंग करते हैं. इसके अलावे सीमा क्षेत्र लाभ भी माओवादियों को मिलता है. जिला पुलिस इस इलाके में टॉरगेट फिक्स कर एंटी नक्सल अभियान लगातार चलाकर माओवाद के खात्मे पर रणनीति बना रही है.

हालांकि इस क्षेत्र में पहले की तुलना में माओवादी काफी कमजोर हो गये हैं. रंजीत पाल उर्फ राहुल एवं उसकी पत्नी झरना के सरेंडर के बाद से संगठन में और ज्यादा बिखराव आया है. इसका फायदा पुलिस उठाना चाहती है. उत्तरी इलाके में संगठन के कमजोर होने से लेवी उगाही प्रभावित हुई है.

आर्थिक रूप से कमजोर होने और पुलिस की गतिविधियां बढ़ने से उत्तरी इलाके में नक्सल संगठन के समक्ष भोजन-पानी पर आफत आ गया है. इस हाल में संगठन ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकता.

प्रमुख नक्सली आकाश एक करोड़ व सचिन 15 लाख का इनामी
सचिन और उसकी पत्नी मीता पर सस्पेंस बरकरार, दोनों संगठन में हैं या फिर कहीं और
संगठन छोड़ कर भागने की खबर आयी थी, तब से संगठन ने भी कोई खुलासा नहीं किया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola