पोटका के एक हजार किसान होंगे लाभान्वित
Updated at : 09 Jun 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

नरवा. राजदोहा में करीब दस हेक्टेयर जमीन पर भूमि-मेढ़ योजना की शुरुआत, ग्रामीणों को मिली जानकारी परती भूमिमेढ़ बना कर दलहन, तेलहन मकई आदि की होगी खेती नरवा : पोटका प्रखंड में सरकार द्वारा चलाये जा रहे परती भूमि को कृषि योग्य बनाने एवं मेढ़बंदी अभियान योजना से किसानों को फायदा होगा. सिर्फ इसके लिए […]
विज्ञापन
नरवा. राजदोहा में करीब दस हेक्टेयर जमीन पर भूमि-मेढ़ योजना की शुरुआत, ग्रामीणों को मिली जानकारी
परती भूमिमेढ़ बना कर दलहन, तेलहन मकई आदि की होगी खेती
नरवा : पोटका प्रखंड में सरकार द्वारा चलाये जा रहे परती भूमि को कृषि योग्य बनाने एवं मेढ़बंदी अभियान योजना से किसानों को फायदा होगा. सिर्फ इसके लिए किसानों को जागरूक करने की जरूरत है. उक्त बातें गुरुवार को राजदोहा के टोला बाड़ेघुटु में शंकर मुर्मू तथा शिव चरण मुर्मू की करीब दस हेक्टेयर जमीन पर कलस्टर के तौर पर उक्त योजना की शुरुआत पर जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो ने कही. उन्होंने कहा कि योजना के तहत परती भूमिमेढ़ बना कर दलहन,
तेलहन तथा मकई आदि की खेती की जायेगी. वहीं इस योजना से जल संचयन का भी कार्य होगा. इस योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 12 जून से हर प्रखंड में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास परती भूमि है, वे आवेदन देकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस कार्य के लिए पंचायत के किसान मित्र उन्हें सहयोग करेंगे. श्री महतो ने कहा कि इस योजना से पोटका के करीब 5000 हेक्टेयर परती भूमि के लगभग एक हजार किसान लाभान्वित होंगे.
मौके पर बीडीओ पोटका प्रभाष चंद्र दास, डीएचओ विजय कुजूर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी समीर कुमार संडा, प्रमुख शुकुरमनी टुडू, राजदोहा की पूर्व मुखिया अनीता मुर्मू, माटकु पंचायत के मुखिया भागीरथी हांसदा, जन सेवक फुरलई सोरेन, वीरेंद्र पंडित, कृष्ण चंद्र कैवर्त, पायल कुमारी, सुनीता सिंह, सुभाष सिंह मुंडा, पोटका लैंपस के बीसीओ राजू वर्मा तथा आसनबनी लैंपस के मनींद्र नाथ महतो आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन शुकुरमनी टुडू ने स्थानीय संताली भाषा में किया तथा योजना की जानकारी भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




