झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश ने की बाबा फौजदारीनाथ की पूजा

पुरोहित कुंदन पत्रलेख ने पंडितों के समूह के साथ षोडशोपचार विधि से उन्हें पूजा करायी
बासुकिनाथ. झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश चंद्र प्रकाश सिंह सपरिवार शनिवार को बाबा फौजदारीनाथ का पूजा-अर्चना की न्यायाधीश के मंदिर पुरोहित कुंदन पत्रलेख ने पंडितों के समूह के साथ षोडशोपचार विधि से उन्हें पूजा करायी. फौजदारी बाबा, माता पार्वती समेत अन्य मंदिरों में पूजा कर मंगल कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दूध, दही, घी से भोलेनाथ का अभिषेक किया. मंदिर प्रांगण स्थित दस महाविद्या देवी की विधिवत पूजा कर वैदिक आरती की. मौके पर मंदिर प्रभारी सह सीओ आशुतोष ओझा, पुलिस निरीक्षक सत्यम कुमार समेत न्यायालय कर्मी मौजूद थे. फोटो- बासुकिनाथ मंदिर में आरती करते हाईकोर्ट के न्यायाधीश ——–
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




