हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के बिना जलमीनार का काम कर रहे मजदूर

Updated:
विज्ञापन
हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के बिना जलमीनार का काम कर रहे मजदूर

हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के बिना जलमीनार का काम कर रहे मजदूर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. नारायणपुर में हर घर जल नल योजना के तहत बन रहे जलमीनार में मजदूर बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे हैं. बुधुडीह गांव में सैकड़ों फीट ऊपर मजदूर बिना हेलमेट और बेल्ट के काम कर रहे थे. यह मजदूरों की जान जोखिम में डालने वाला है. संवेदक और विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. समर हांसदा, छोटू हांसदा, सुधीर हेंब्रम और भीम महतो ने बताया कि वे कई महीने से काम कर रहे हैं. रांची की श्याम इंजीनियरिंग ने यह काम लिया है. उन्हें प्रतिदिन 350 से 600 रुपये मिलते हैं, लेकिन कंपनी सुरक्षा बीमा और पीएफ नहीं देती. पेट भरने की मजबूरी में वे जोखिम उठा रहे हैं. वे सभी टाटा जमशेदपुर के रहने वाले हैं और बेबसी में काम कर रहे हैं. सुरक्षा मानकों का रखा जा रहा ख्याल: सुपरवाइजर: मजदूरों और कारीगरों ने जो भी आरोप लगाया है. वह निराधार है. इस काम के लिए जितनी मजदूरी मिलनी चाहिए, वह दैनिक रूप में दिया जा रहा है. सुरक्षा मानवों का ख्याल रखा जा रहा है. कुछ कारीगर और मजदूर जानबूझकर नहीं पहनते हैं. रोहित कुमार, सुपरवाइजर क्या कहते हैं एई: मामला मेरे संज्ञान में आया है. बहुत जल्द इस मामले की जांच की जाएगी. कार्य के लिए जो मजदूरी निर्धारित है उसे हर हाल में देना है. सुरक्षा मानकों को अगर ख्याल नहीं रखा जा रहा है तो यह नियम विरुद्ध है. जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. अशोक पासवान, एई, पीएचइडी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola