पहाड़िया किशोरी से गैंगरेप मामले में महिला आयोग व अजजा आयोग ने लिया संज्ञान

Updated:
विज्ञापन
पहाड़िया किशोरी से गैंगरेप मामले में महिला आयोग व अजजा आयोग ने लिया संज्ञान

झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखा है और पीड़िता को मुआवजा तथा तीन दिनों के अंदर एक्शन टेकेन रिपोर्ट देने को कहा है.

विज्ञापन

दुमका. जिले के काठीकुंड में पहाड़िया समुदाय की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग व राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहाटकर ने जहां झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखा है और पीड़िता को मुआवजा तथा तीन दिनों के अंदर एक्शन टेकेन रिपोर्ट देने को कहा है. वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा के निर्देश पर आयोग के उप सचिव योगेंद्र पी यादव द्वारा दुमका जिले के उपायुक्त एवं जिला पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित अधिकारियों को समन जारी किया जा सकता है. डॉ लकड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग इस मामले की निगरानी कर रहा है और दोषियों के विरुद्ध शीघ्र व ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य प्रशासन से अपेक्षा करता है. उल्लेखनीय है कि इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें तीन बालिग आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि दो नाबालिग को निरूद्ध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola