कुष्ठ खोज अभियान का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
कुष्ठ खोज अभियान का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : बीडीओ

प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

रानीश्वर. प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंडस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नदियानंद मंडल ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में 10 से 26 नवंबर तक कुष्ठ खोज अभियान का पहला राउंड चलाया जायेगा. इसके लिए 170 टीमों का गठन किया गया है, जबकि 40 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किये गये हैं. सभी गांवों में घर-घर जाकर कुष्ठ से पीड़ित संदिग्ध मरीजों की खोज की जायेगी. अभियान के लिए गठित टीम के सदस्य आशा सहिया को 75 रुपये प्रतिदिन तथा वॉलंटियर को 75 रुपये प्रतिदिन दिया जायेगा, जबकि पर्यवेक्षक को प्रतिदिन 100 रुपये दिया जायेगा. इसके लिए बीडीओ द्वारा नवंबर के पहले सप्ताह में सभी जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय कर्मियों के साथ बैठक कर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित बैठक भी बीडीओ की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में उपस्थित बीइइओ एस्थेर मुर्मू ने बताया कि सभी स्कूलों में मध्याह्न भोजन नियमित रूप से चलाया जा रहा है. बीइइओ के द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी रसोइया सह सहायिका को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से आच्छादित करने का निर्देश प्राप्त है. इसके लिए सभी योग्य रसोइया सह सहायिका को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश बीडीओ के द्वारा दिया गया, ताकि योजना से योग्य लाभुकों को आच्छादित किया जा सके. इसके अतिरिक्त बीडीओ द्वारा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत जर्जर विद्यालय भवनों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश बीइइओ को दिया गया. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,बीइइओ, प्रभारी एजीएम,कुमिरदहा स्कूल के शिक्षक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola