खुद को पुलिस बताकर अवैध वसूली कर रहे दो युवक गिरफ्तार
ग्रामीणों की सतर्कता से मसलिया पुलिस ने धर दबोचा.
प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. खुद को पुलिसकर्मी बताकर राहगीरों से अवैध वसूली कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों की सतर्कता से मसलिया पुलिस ने धर दबोचा. यह घटना सोमवार की है. रानीघाघर से जरुवाडीह जानेवाली सड़क पर दो अपराधिक प्रवृत्ति के युवक राहगीरों को रोककर खुद को पुलिस बताकर डरा-धमका रहे थे, उनसे जबरन पैसे वसूल रहे थे. पीड़ित गौतम कुंडू ने बताया कि दोनों युवक रास्ते में दो कबाड़ी वालों को रोककर उनसे पैसे की मांग कर रहे थे. इसी दौरान जब गौतम कुंडू वहां पहुंचे तो उनसे भी जबरन पैसे मांगे गये. पीड़ित ने फोटो खींचने का प्रयास किया. दोनों युवकों ने उन्हें उठा लेने की धमकी दी, जिसके बाद इसकी सूचना मसलिया पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एक युवक को घटनास्थल से ही पकड़ लिया, जबकि दूसरे युवक को खदेड़ कर दबोचा. दोनों आरोपियों ने अपना नाम सुल्तान अंसारी एवं जियाउल अंसारी, पता छेलापाथर बताया है. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए