झारखंड : रेप एंड मर्डर केस में सबसे तेज फैसला, दुमका की अदालत ने तीन दिन में पूरी की सुनवाई, तीन अभियुक्तों को सुनायी फांसी की सजा

Dumka Rape And Murder Case : बच्ची की मां ने रोते हुए कहा : फांसी के सिवा कुछ दूसरी सजा नहीं होनी चाहिए. मेरी बेटी के साथ इन दरिंदों ने बहुत गलत किया. राक्षस की तरह मार दिया. जिंदा रहकर ये क्या करेंगे. इसलिए तीनों को फांसी की सजा दें. Dumka Little Angel Rape And Murder
विक्रमादित्य
दुमका कोर्ट : झारखंड की उप-राजधानी दुमका में 6 साल की लिटिल एंजल से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में पोक्सो कोर्ट ने सभी दोषियों को मंगलवार को फांसी की सजा सुनायी. गैंगरेप एंड मर्डर के इस केस के अभियुक्तों मीठू राय, पंकज मोहली और अशोक राय को अपहरण, गैंगरेप और हत्या (आइपीसी की धारा 366, 376A, 376D, 302, 201/34) के तहत दोषी करार दिया गया था. कोर्ट ने आज ही इन्हें दोषी करार दिया था.
6 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या करके मीठू राय, पंकज मोहली और अशोक राय ने उसके शव को छिपा दिया था. पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश तौफीकुल हसन की अदालत ने इन्हें फांसी की सजा सुनायी है. विशेष न्यायाधीश मो तौफिकुल हसन ने महज तीन दिन में सुनवाई पूरी की और चौथे दिन दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया.
छह साल की लिटिल एंजल को सरस्वती पूजा पर मेला दिखाने के बहाने उसका चाचा अपने दो सहयोगियों के साथ ले गया था. तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने के बाद उसकी हत्या कर दी. फिर साक्ष्य को छिपाने के लिए खेत की मेड़ पर शव को छिपा दिया. घटना 5 फरवरी, 2020 को घटित हुई थी और 7 फरवरी, 2020 को उसका शव बरामद हुआ था.
मामले में लिटिल एंजल के पिता के बयान पर मिठू राय, पंकज मोहली एवं अशोक राय को आरोपी बनाया गया. अदालत ने तीनों को फांसी की सजा सुनायी. जज तौफिकुल हसन ने कहा कि यह मामला जघन्य अपराध की श्रेणी का है और रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है. इसलिए इनका जीवित रहना समाज के लिए, परिवार के लिए उचित नहीं है.
कोर्ट ने तीनों को आइपीसी की धारा 366 में 10 साल सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना नहीं देने पर 2 साल का कारावास, 376 डी बी में भी सजा-ए-मौत, 50-50 हजार रुपये का जुर्माना नहीं भरने पर 5 साल की सजा, दफा 302 में फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाये, जब तक दम नहीं निकल जाये अर्थात् सजा-ए-मौत, 50-50 हजार रुपये जुर्माना, नहीं देने पर 5 साल की सजा, दफा 201/34 में नन्ही फरिश्ता की हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के अपराध में सात-सात साल की कैद तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत तीनों को आजीवन कारावास की सजा (मृत्यु होने तक) एवं 25-25 हजार रुपये जुर्माना देने की सजा सुनायी. जुर्माना की राशि का भुगतान नहीं करने पर इन्हें इस मामले में 5 साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
फैसला सुनाने से पहले जज मोहम्मद तौफीकुल हसन ने बच्ची के परिवार वालों को बुलाया. उनसे कहा कि ये तीनों ही आपकी बच्ची के दोषी हैं. इन्होंने उसकी हत्या की है. इसे क्या सजा देना चाहते हैं. परिवार के सभी लोगों ने एक साथ कहा : फांसी.
बच्ची की मां रोने लगी. बोली, ‘बहुत खराब से हमरो बेटी के साथ करलको. बड़ी खराब मारलको. एकरा फांसी दे दे. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि रोंगटे खड़े कर देने वाले इस गैंगरेप एंड मर्डर केस की सुनवाई सोमवार रात 10 बजे तक चली थी. इसके बाद मंगलवार को कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




