ePaper

दुमका : किशोर की मौत, ग्रामीणों ने किया तीन घंटे सड़क जाम

Updated at : 29 Dec 2023 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका : किशोर की मौत, ग्रामीणों ने किया तीन घंटे सड़क जाम

दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मझडीहा गांव के पास डंपर की चपेट में आने से दो वृद्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायलों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोआम गांव की बीटी मरांडी (65) और पानपुती बास्की(60) शामिल हैं.

विज्ञापन

दुमका : जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गयी. वहीं तीन महिला समेत छह लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले हादसे में दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के गुहियाजोरी चेकनाका के पास अज्ञात वाहन के धक्के से घायल किशोर की मौत हो गयी. मृतक रोबिन मुर्मू (16) गुहियाजोरी डहु टोला का रहनेवाला था. मौत की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पर मुफस्सिल थाना के पदाधिकारी और जामा थाना प्रभारी उत्तम पासवान पहुंचे. सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे के बाद जाम हटाया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि वह कोरैया गांव रास मेला देखने गया था, जहां लौटने के दौरान सुबह करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मौत घटनास्थल पर हो गयी. मेला देखकर लौट रहे लोगों की नजर पड़ी तो हादसे की जानकारी परिजनों को दी. ग्रामीणों ने सड़क पर पानी का छिड़काव करने व गति सीमा निर्घारित करने की मांग की है.

दो हादसों में तीन महिला समेत छह घायल

दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मझडीहा गांव के पास डंपर की चपेट में आने से दो वृद्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घायलों में रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोआम गांव की बीटी मरांडी (65) और पानपुती बास्की(60) शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि दोनों पिंडरगड़िया गांव से पैदल करबिंधा गांव जा रही थी. मझडीहा के पास पीछे से आ रहा डंपर की ठोकर से दोनों जख्मी हो गयी. चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया. वहीं दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर सहारा गांव के पास सवारी से लदी ऑटो पलट जाने से महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये. घायल गिदानी मरांडी जामा थाना क्षेत्र के सरैया गांव की रहनेवाली है. उसके पति देवलाल मुर्मू ने बताया कि वे लोग ऑटो रिक्शा पर सवार होकर बैजनाथपुर जा रहे थे. सहारा के पास सामने से आ रही वाहन की रोशनी में चालक का संतुलन बिगड़ जाने से ऑटो रिक्शा सड़क के किनारे पलट गयी. हादसे में गिदानी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं अन्य तीन लोगों को हल्की चोट आयी. हादसे के बाद चालक फरार हो गया.

Also Read: दुमका : बासुकिनाथ मंदिर में नये साल में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विचार-विमर्श

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola