ePaper

कस्तूरबा स्कूल में लगा था हेल्थ कैंप, वार्डन सहित सभी शिक्षक मिले नदारद

Updated at : 21 Dec 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूल में लगा था हेल्थ कैंप, वार्डन सहित सभी शिक्षक मिले नदारद

रानीश्वर में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जांच शिविर आयोजित किया गया, जहाँ 100 छात्राओं की जांच में 4 में एनीमिया पाया गया। रानीश्वर प्रखंड के सात स्कूलों में कुल 1,478 छात्राओं की जांच हुई, जिनमें 61 एनीमिक थीं और सभी को दवाइयाँ प्रदान की गईं। शिविर का निरीक्षण बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा और मेडिकल टीम प्रमुख डॉ. हरप्रसाद मुखर्जी ने किया। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा स्कूल में छात्राओं के बावजूद कोई शिक्षक या शिक्षिका मौजूद नहीं थे, जिससे बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से इस मामले में रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर. एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह के सफल संचालन के लिए रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, रानीश्वर में जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा द्वारा निरीक्षण किया गया. कस्तूरबा गांधी स्कूल की 100 छात्राओं की जांच की गयी, जिनमें से 4 छात्राओं में एनीमिया पाया गया. उन्हें शिविर में दवाइयां भी उपलब्ध करायीं गयीं. एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह कार्यक्रम के तहत रानीश्वर प्रखंड के सात स्कूलों में कुल 1,478 छात्र-छात्राओं की जांच की गई, जिनमें से कुल 61 छात्राएं एनीमिक पाई गईं. ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को शिविर में दवाइयां उपलब्ध कराई गईं. आज के शिविर में सीएचसी रानीश्वर के चिकित्सक डॉ. हरप्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में मेडिकल टीम उपस्थित थी. इसके अतिरिक्त, बीडीओ श्री सिन्हा ने कस्तूरबा स्कूल का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वार्डन सहित कोई भी शिक्षक या शिक्षिका उपस्थित नहीं पाए गए. उपस्थित महिला गार्ड से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. बीडीओ ने बीइइओ से बात कर इस बारे में अपनी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में पर्याप्त संख्या में छात्राएं मौजूद हैं और एनीमिया जांच संबंधी कैंप भी लगाया गया, फिर भी वार्डन सहित कोई भी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित नहीं मिले. इस संबंध में जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola