अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम के लिए एएन कॉलेज के विद्यार्थी आमंत्रित

Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कार्यक्रम के लिए एएन कॉलेज के विद्यार्थी आमंत्रित

22 मई को झारखंड जैव विविधता बोर्ड द्वारा रांची में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रण प्राप्त हुआ है. इस संबंध में झारखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा भेजा गया पत्र वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह को प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

दुमका. एएन कॉलेज, दुमका के छात्र-छात्राओं को 22 मई को झारखंड जैव विविधता बोर्ड द्वारा रांची में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आमंत्रण प्राप्त हुआ है. इस संबंध में झारखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा भेजा गया पत्र वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह को प्राप्त हुआ है. पत्र के अनुसार, कॉलेज के 10-15 छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं. बोर्ड द्वारा छात्रों को आमंत्रित करने का उद्देश्य संताल परगना क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण हेतु जनजागरूकता फैलाना है. उल्लेखनीय है कि डॉ. अमर नाथ सिंह स्वयं झारखंड जैव विविधता बोर्ड के सदस्य भी हैं. इस आमंत्रण के लिए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं जैव विविधता पर्षद की अध्यक्ष श्रीमती शैलजा सिंह तथा सदस्य सचिव श्री संजीव कुमार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है. इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस अवसर पर झारखंड जैव विविधता बोर्ड द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित क्विज, पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola