दुमका जिला हैंडबॉल टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए जमशेदपुर रवाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 11:25 PM
जिला हैंडबॉल संघ की 14 सदस्यीय टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया. टीम के खिलाड़ियों को समर्थन देने और उत्साह बढ़ाने के लिए जिला हैंडबॉल संघ के सभी सदस्यों और समर्थकों ने एकत्र होकर टीम का मनोबल ऊंचा किया.
संवाददाता, दुमका झारखंड के जमशेदपुर में 9 और 10 नवंबर 2024 को आयोजित सीनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दुमका जिला हैंडबॉल संघ की 14 सदस्यीय टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया. टीम के खिलाड़ियों को समर्थन देने और उत्साह बढ़ाने के लिए जिला हैंडबॉल संघ के सभी सदस्यों और समर्थकों ने एकत्र होकर टीम का मनोबल ऊंचा किया. इस मौके पर टीम के लिए यात्रा सुविधा और जर्सी की व्यवस्था करने के लिए शहर के खेलप्रेमियों का आभार प्रकट किया गया. टीम को शुभकामनाएं देने और प्रेरित करने के लिए संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार घोष, मोहम्मद हैदर, सचिव और मैनेजर अमित कुमार पाठक, कोच और वरिष्ठ सदस्य संतोष कुमार गोस्वामी, सहसचिव मुकेश कुमार, सूरज केसरी और कोषाध्यक्ष मधुर कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. टीम के मुख्य सदस्यों में कप्तान मिथिलेश सोरेन, गोलकीपर पुष्पराज टुडू के साथ संतु हेंब्रम, मंगल सोरेन, मुन्ना हेंब्रम, राजेश हेंब्रम, शोएब अख्तर, पांचू मुर्मू, लुखीराम मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, ज्योतिष मरांडी और सायरस किस्कू शामिल हैं. टीम के प्रस्थान के समय दवा व्यवसायी अनूप कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, विष्णु सिंह, कृष्ण झा, बालेश्वर दत्ता, देवोश्री गोस्वामी, और महावीर कुमार ने खिलाड़ियों को विजय की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं. यह जानकारी हैंडबॉल संघ के सचिव सह एनआईएस कोच अमित कुमार पाठक और कोषाध्यक्ष डॉ. मधुर सिंह ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










