ePaper

बेलदाहा नाग मंदिर में पनढार के साथ विशेष पूजन प्रारंभ

Updated at : 23 Jun 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
बेलदाहा नाग मंदिर में पनढार के साथ विशेष पूजन प्रारंभ

जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में कालाडुमरिया स्थित दुबे बाबा मंदिर एवं धौबेय नदी के तट पर स्थित बेलदाहा नाग मंदिर में पनढार के साथ ही 15 दिवसीय विशेष पूजन शुरू हो गया.

विज्ञापन

मंदिर परिसर में छह व सात जुलाई को भव्य मेला का आयोजन होगा प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में कालाडुमरिया स्थित दुबे बाबा मंदिर एवं धौबेय नदी के तट पर स्थित बेलदाहा नाग मंदिर में पनढार के साथ ही 15 दिवसीय विशेष पूजन शुरू हो गया. मंदिर के पुजारी नागेश्वर पंडा ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष पनढ़ार के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवों में नेम निष्ठा के साथ नाग देवता के पूजन की तैयारी शुरू हो जाती है. श्री पंडा कहते है कि हर वर्ष आद्रा नक्षत्र में 15 दिनों तक पुजारी द्वारा पूर्ण नेम निष्ठा के साथ दिन भर उपवास रखकर प्रत्येक रात्रि में भव्य पूजन होता है. 30 जून से अठवारा का विशेष पूजन होगा. छह व सात को यहां मेला का आयोजन होगा. सात जुलाई को नागदेव को सैकड़ों बकरों की बलि प्रदान की जायेगी. आसपास के हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही विशेष पूजन कार्यक्रम का समापन होगा।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola