ePaper

स्कॉर्पियो के धक्के से एसआइ की हुई थी मौत, एसपी ने की घटनास्थल की जांच

Updated at : 02 Jan 2026 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के धक्के से एसआइ की हुई थी मौत, एसपी ने की घटनास्थल की जांच

जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत गश्ती दल के साथ ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान चायपानी के पास गिट्टी लदे ओवरलोड दो ट्रक व ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा. दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर चायपानी के पास स्कॉर्पियो के धक्के से पुलिस अवर निरीक्षक की मौत के मामले की जांच दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने की. 31 दिसंबर की रात हुई दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की. जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत गश्ती दल के साथ ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान चायपानी के पास गिट्टी लदे ओवरलोड दो ट्रक व ट्रेलर की आपस में टक्कर हो गयी. इसमें चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस टीम सड़क क्लियरेंस के लिए पुनः घटनास्थल पर लौटी थी. इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार महतो व शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर जांच कर आवश्यक निर्देश दिया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola