23वें दिन भी बासुकिनाथ में आस्था का सैलाब,बाबा के दरबार में 5 KM तक कतार

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

बासुकिनाथ में 23वें दिन आस्था का अद्भुत संगम. हजारों कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर गंगाजल अर्पित किया. 5 किलोमीटर तक लगी कतार.

विज्ञापन

बासुकिनाथ . राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के 23वें दिन शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ की नगरी पूरी तरह शिवमय नजर आयी . भक्ति और आस्था के बीच हजारों कांवरियों ने बाबा पर गंगाजल अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की . भोर से पहले ही शिवगंगा घाट, मंदिर प्रांगण और मेला क्षेत्र कांवरियों से पट गया . केसरिया वस्त्रों में सजे कांवरिये कंधे पर कांवर लेकर बाबा के दरबार की ओर बढ़ते रहे . शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर की ओर रवाना हुए . पूरे रास्ते हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा .

आपके शहर में

विज्ञापन

रात 2.05 बजे खुला मंदिर का पट, सुबह 3 बजे से जलार्पण

बाबा फौजदारीनाथ मंदिर का पट पूर्वाह्न 2.05 बजे खोला गया . सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद सुबह 3 बजे से कांवरियों के लिए जलार्पण शुरू हुआ . महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गयी . श्रद्धालु बारी-बारी से गर्भगृह तक पहुंचकर बाबा के शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करते रहे .

पांच किलोमीटर तक पहुंची कांवरियों की कतार

कांवरियों की लंबी कतार संस्कार मंडप, फलाहारी धर्मशाला, शिवगंगा पीड़, कुशवाहा धर्मशाला और तारा मंदिर चौक तक पहुंच गयी . करीब पांच किलोमीटर तक लगी कतार में श्रद्धालु घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे . इसके बावजूद कांवरियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी . कतार में खड़े श्रद्धालु भक्ति गीतों और बोल बम के जयघोष के साथ बाबा के दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे .

जलार्पण के बाद चेहरे पर दिखा संतोष

बाबा के गर्भगृह के समीप पहुंचते ही श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और आंखों में आस्था की चमक दिखाई दी . शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करते ही कई श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे . श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर बाबा से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की . मंदिर की घंटियों और बाबा के जयघोष से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया .

बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

भक्ति में डूबा रहा पूरा बासुकिनाथ धाम

कंधे पर कांवर और जुबां पर भोलेनाथ का नाम लिए कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था . शिवगंगा घाट से लेकर मंदिर तक हर ओर आस्था का अद्भुत संगम नजर आया . पूरा मेला क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा . बाबा फौजदारीनाथ की नगरी में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला .


विज्ञापन
आदित्यनाथ पत्रलेख

लेखक के बारे में

By आदित्यनाथ पत्रलेख

आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola