साल भर से मानदेय न मिलने पर जलसहियाओं ने दिया धरना

Published by : NITIN KUMAR Updated At : 17 Mar 2025 8:58 PM

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश जलसहिया यूनियन के दुमका जिला शाखा के बैनर तले जिलाध्यक्ष रजनी मिर्धा के नेतृत्व में सोमवार को साहियाओं ने समाहरणालय परिसर में धरना दिया. प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास की उपस्थिति में बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर आवाज बुलंद किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर झारखंड प्रदेश जलसहिया यूनियन के दुमका जिला शाखा के बैनर तले जिलाध्यक्ष रजनी मिर्धा के नेतृत्व में सोमवार को साहियाओं ने समाहरणालय परिसर में धरना दिया. प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास की उपस्थिति में बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर आवाज बुलंद किया. संरक्षक ने कहा कि जलसहिया का बकाया मानदेय वर्ष 2024 के मार्च महीने से विभाग में लंबित हैं. अब वर्ष 2025 का मार्च माह समाप्त होने जा रहा है. एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक 50% जलसहिया बकाया मानदेय विभाग में लंबित हैं, जो दुख का विषय हैं. कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा जल सहियाओं के लिए मानेदय घोषित कर दिया गया हैं, पर इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री से मानदेय को अविलंब लागू करने की मांग की. मौके पर जिलाध्यक्ष रजनी मिर्धा ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा जलसहिया के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. होली में मानेदय नहीं मिला. यह अत्यंत दुख का विषय है. जिला सचिव मार्शेला मुर्मू ने कहा कि जलसहिया विभाग के सारे कार्य समय पर पूरा करती हैं. पर मानदेय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर शर्मिला हांसदा, सुशीला कुमारी, आरती कुमारी, कलावती देवी, सोनी देवी, मिनी मुर्मू,जोली टुडू, सुनीता मुर्मू, हेलेना हांसदा, जोशना देवी, सावित्री देवी, प्रमिला देवी, झुमरी टुडू, कीनू मरांडी, करिश्मा देवी, कौशल्या देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NITIN KUMAR

लेखक के बारे में

By NITIN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola