हाइवा की टक्कर से 10 वर्षीया बच्ची घायल, भर्ती

Published by : NITIN KUMAR Updated At : 01 Jun 2025 7:57 PM

विज्ञापन

दुमका-साहिबगंज मार्ग में भुरकुंडा के पास हुई घटना

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-साहिबगंज मार्ग में भुरकुंडा के पास रविवार को 10 वर्षीया बच्ची डोली कुमारी हाइवा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को पीजेएमसीएच दुमका में भर्ती कराया, चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर मुआवजा और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की. सड़क जाम से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार के आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया गया, जानकारी के अनुसार 10 वर्षीया बच्ची डोली कुमारी सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान हाइवा ने धक्का मार दिया. आये दिन सड़क दुर्घटना होने से ग्रामीण भयभीत रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NITIN KUMAR

लेखक के बारे में

By NITIN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola