लायंस क्लब को कोलकाता में मिला तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन
लायंस क्लब को कोलकाता में मिला तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

क्लब को उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं नये सदस्यों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन एपी सिंह द्वारा तीन महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किये गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर कोलकाता स्थित होटल हिंदुस्तान में मंगलवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय लायन सम्मान समारोह में दुमका लायंस क्लब ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. क्लब को उसके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों एवं नये सदस्यों के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन एपी सिंह द्वारा तीन महत्वपूर्ण पुरस्कार प्रदान किये गये. यह दुमका लायंस क्लब के इतिहास में पहली बार है, जब उसे किसी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया. जैसे ही दुमका लायंस क्लब का नाम पुकारा गया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और इस क्षण ने सभी सदस्यों को गौरवान्वित कर दिया. अध्यक्ष सतीश कुमार ने उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया. सचिव लायन प्रदीप्त मुखर्जी ने उपलब्धि को सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, सामूहिक सहयोग और समाज सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का परिणाम बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nitin Kumar

लेखक के बारे में

By Nitin Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola