रांगालिया में बज्रपात से 100 केवी का ट्रांसफार्मर जला, 30 घरों में अंधेरा
जला हुआ ट्रांसफार्मर | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर प्रखंड के रांगालिया गांव में बज्रपात से 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया है. इसके कारण 25-30 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. लोग जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं.
संवाददाता, रानीश्वर. प्रखंड क्षेत्र के रांगालिया गांव के खेड़बोना टोला में रविवार की रात तेज बारिश के साथ हुए बज्रपात से 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया. ट्रांसफार्मर जलने के कारण टोले के करीब 25-30 घरों में रविवार रात से ही बिजली आपूर्ति ठप है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आपके शहर में
बिजली से संचालित उपकरण पड़े हैं बंद
ट्रांसफार्मर जलने के बाद घरों में बिजली से संचालित होने वाले सभी प्रकार के उपकरण बंद पड़े हैं. उपभोक्ता संजय गोराई ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है. उन्होंने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि टोले में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए