पेनल्टी में दुमका का धमाल, फुटबॉल टूर्नामेंट में बंगाल को 5-4 से हराकर जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम को सम्मानित करते पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा के सबे जीतपुर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में दुमका ने बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. न्यू यंग स्टार क्लब, सबे जीतपुर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ. खिताबी मुकाबले में AL Club, दुमका और जय मां तारा, उखड़ा, पश्चिम बंगाल की टीमें आमने-सामने थीं. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे मुकाबले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

निर्धारित समय तक नहीं हुआ फैसला

फाइनल मुकाबला शुरू से ही रोमांच से भरपूर रहा. दोनों टीमों ने आक्रामक खेल के साथ कई शानदार मूव बनाए, लेकिन निर्धारित समय तक किसी भी टीम को निर्णायक बढ़त नहीं मिल सकी. मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया.

पेनल्टी शूटआउट में दुमका की टीम ने शानदार संयम और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल की टीम को 5-4 से शिकस्त दी और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया.

विदेशी खिलाड़ियों के कौशल ने बढ़ाया रोमांच

फाइनल मुकाबले की एक खासियत दोनों टीमों में शामिल विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी भी रही. विदेशी खिलाड़ियों के शानदार कौशल, तेज खेल और बेहतरीन तालमेल ने मुकाबले को और आकर्षक बना दिया. हजारों दर्शकों की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने खेल भावना का शानदार परिचय दिया.

फुरकान अंसारी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी शामिल हुए. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की.

उन्होंने कहा कि जामताड़ा में इस स्तर के फुटबॉल आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिल रहा है. खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

संताल परगना में फुटबॉल की लोकप्रियता का किया जिक्र

फुरकान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा और संताल परगना में फुटबॉल के प्रति लोगों का जुनून यहां की खेल प्रतिभा और खेल संस्कृति को दर्शाता है. ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर खेलने का अनुभव मिलता है. उन्होंने आयोजकों से भविष्य में भी इस तरह के बड़े और प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट लगातार आयोजित करने की अपील की.

मौके पर कमेटी अध्यक्ष बाबूजी किस्कू, सचिव वीर चंद्र हांसदा, मुखिया देवीसन हांसदा, शिवधन हांसदा, मंटू हेंब्रम, आनंद हांसदा, विमल हांसदा, जियाराम हांसदा, मनोज हांसदा, मनु राणा सहित अन्य उपस्थित रहें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola