दलाही डाक बंगला के पास लावारिस हालत में मिली बाइक, इलाके में चर्चा

Updated:
विज्ञापन

लावारिस बाइक बरामद | Prabhat Khabar Network

मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही डाक बंगला के पास एक लावारिस बाइक मिलने से स्थानीय लोगों में चर्चाओं का माहौल है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया. पुलिस अब बाइक के मालिक और उसे वहां छोड़ने के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

संवाददाता, मसलिया. मसलिया थाना क्षेत्र के दलाही डाक बंगला के समीप स्थित मैदान में बीते कल से एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी. मंगलवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर बाइक पर पड़ी तो इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. ग्रामीणों के बीच सवाल उठने लगा कि आखिर बाइक को यहां कौन और किस परिस्थिति में छोड़कर गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना मसलिया थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस अवस्था में खड़ी बाइक को अपने कब्जे में ले लिया.

यह भी पढ़ें:

रानीश्वर पीएचसी में इलाज से पहले जलभराव की परीक्षा, पानी में चलकर पहुंच रहे मरीज

बाइक मालिक का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस बाइक को जब्त कर मसलिया थाना ले गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाइक के मालिक का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही बाइक यहां किस परिस्थिति में और किस उद्देश्य से छोड़ी गई, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ बाइक के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola