ePaper

श्रावणी मेला क्षेत्र में छापेमारी, 215 किलो केमिकलयुक्त अचार जब्त

Updated at : 12 Jul 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला क्षेत्र में छापेमारी, 215 किलो केमिकलयुक्त अचार जब्त

विभाग ने बताया कि मेला क्षेत्र में कुछ दुकानों में केमिकल युक्त सड़ा हुआ अचार और गंदे तेल का इस्तेमाल पाया गया, जिससे तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर खतरा हो सकता था.

विज्ञापन

बासुकिनाथ. खाद्य सुरक्षा विभाग और माप तौल विभाग ने बासुकिनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सघन छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान पेड़ा, अचार और भोजनालयों की लगभग 60 दुकानों की जांच की गयी. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 215 किलोग्राम केमिकल युक्त अचार, 45 लीटर मिलावटी तेल और 10 किलोग्राम अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट की गयी. विभाग ने बताया कि मेला क्षेत्र में कुछ दुकानों में केमिकल युक्त सड़ा हुआ अचार और गंदे तेल का इस्तेमाल पाया गया, जिससे तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य पर खतरा हो सकता था. माप-तौल विभाग ने भी नियमों के उल्लंघन पर डेढ़ दर्जन से अधिक दुकानों के बाट-तराजू जब्त किए. श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, ऐसे में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त है. दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गयी है कि यदि किसी भी दुकान में मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान पूरे मेला अवधि तक जारी रहेगा.

माप-तौल अनियमितता पर कार्रवाई, 18 दुकानों के बाट-तराजू जब्त :

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद और अन्य सामान कम तौलकर बेचने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद माप तौल विभाग ने सख्त कदम उठाया है. निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में मेला क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें 18 से अधिक दुकानों के बाट, तराजू व माप मशीन जब्त किए गए. जांच में पाया गया कि कई दुकानदार निर्धारित मानकों से कम वजन का प्रयोग कर श्रद्धालुओं से ठगी कर रहे थे. विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपने बाट-तराजू की जांच कर सत्यापन प्रमाण पत्र लें और मानक के अनुसार ही माप-तौल करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola