22.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Prabhat Khabar Special: झारखंड के 31 में से 23 जेलों में क्षमता से अधिक कैदी, संताल परगना का जानें हाल

झारखंड के 31 में से 23 जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं. डिस्ट्रिक्ट जेल, गुमला में क्षमता से लगभग तीन गुणा अधिक कैदियों को रखा गया है, वहीं, संताल में मधुपुर को छोड़ अन्य सभी जेलों में भयावह स्थिति है.

Prabhat Khabar Special: झारखंड के अधिकांश जेलों की स्थिति बदहाल है. जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी रखे गये हैं. पूरे झारखंड में 31 जेल हैं. जिनमें सात सेंट्रल, 17 जिला एवं 6 अनुमंडल कारा हैं. एक ओपेन जेल हजारीबाग में है. इन 31 में से 23 जेलों में कैदियों की संख्या वहां की क्षमता से ज्यादा है. संताल परगना प्रमंडल के जेलों की स्थिति तो और भी अधिक भयावह है.

संताल प्रमंडल के जेल में कैदियों की स्थिति

संताल प्रमंडल में दुमका एवं देवघर के सेंट्रल जेल, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज में डिस्ट्रिक्ट जेल तथा मधुपुर एवं राजमहल में सब डिविजनल जेल हैं. मधुपुर सब डिविजनल जेल को छोड़ दें, तो किसी जेल में क्षमता से कम कैदी नहीं है. मधुपुर सब डिविजन जेल की क्षमता 463 कैदियों को रखे जाने की है, लेकिन वहां 209 ही बंदी हैं, जबकि इसके विपरीत राजमहल सब डिविजनल जेल में 120 की क्षमता के खिलाफ 225 कैदी हैं. गोड्डा में 298 की जगह 399, जामताड़ा में 186 की जगह 195, पाकुड़ में 225 की जगह 310, साहिबगंज में 257 की जगह 257 कैदी रखे गये हैं.

डिस्ट्रिक्ट जेल, गुमला में क्षमता से तीन गुनी कैदी

संताल परगना से बाहर डिस्ट्रिक्ट जेल, गुमला में 231 की क्षमता से लगभग तीन गुनी 605 कैदियों को रखा गया है, तो सिमडेगा, लोहरदगा व सरायकेला जैसे जिले के जेलों में जहां निर्धारित क्षमता से दुगुने कैदी रखे गये हैं. सेंट्रल जेल देवघर, सेंट्रल जेल गिरिडीह, सेंट्रल जेल पलामू, डिस्ट्रिक्ट जेल चाइबासा व डिस्ट्रिक्ट जेल गोड्डा में लगभग क्षमता से डेढ़ गुणे कैदी रखे गये हैं.

Also Read: Indian Railways News: डॉक्टर के बिना चल रहा धनबाद रेल मंडल का 11 स्वास्थ्य केंद्र, पढ़ें पूरी खबर

राज्यभर में 856 महिलाएं जेल में, पर एक भी महिला जेल नहीं

झारखंड में अब तक महिला कैदियों के लिए अलग से जेल नहीं बनाया गया है, जबकि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, बिहार में महिलाओं के लिए अलग से जेल है. झारखंड में कुल 20,077 में से 856 महिला कैदी हैं. तमिलनाडु जैसे राज्य में 13 महिला जेल हैं, जिसमें 790 महिला कैदी को रखा गया है. केरल के चार महिला जेल में 186 महिला बंदी है. राजस्थान में सात महिला जेल में 688 महिला बंदी हैं. बिहार में 2890 महिलायें जेल में बंद हैं. बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, गुजरात जैसे राज्य में दो-दो महिला जेल हैं.

इन जेलों में क्षमता से कम हैं कैदी

जेल : क्षमता : वर्तमान में बंदी
होटवार जेल, रांची : 3666 : 3330
ओपेन जेल, हजारीबग : 100 : 34
सब डिविजनल जेल, बरही : 325 : 03
सब डिविजनल जेल, मधुपुर : 463 : 209
डिस्ट्रिक्ट जेल, धनबाद-856-763

इन जेलों में क्षमता से अधिक हैं कैदी

जेल : क्षमता : वर्तमान में बंदी
डिस्ट्रिक्ट जेल, गुमला : 231 : 605
डिस्ट्रिक्ट जेल, चाईबासा : 621 : 928
डिस्ट्रिक्ट जेल, सरायकेला : 298 : 515
डिस्ट्रिक्ट जेल, सिमडेगा : 208 : 416
सेंट्रल जेल, गिरिडीह : 554 : 828

Also Read: Jharkhand News: पलामू से अगवा दो भाई बिहार के सासाराम से मुक्त, पांच आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

संताल परगना के जेलों का हाल

जेल : क्षमता : वर्तमान में बंदी
सेंट्रल जेल, देवघर : 335 : 525
सेंट्रल जेल, दुमका : 1209 : 1238
डिस्ट्रक्ट जेल, गोड्डा : 298 : 399
डिस्ट्रक्ट जेल, पाकुड़ : 225 : 310
सब डिविजनल जेल, राजमहल : 120 : 225

रिपोर्ट : आनंद जायसवाल, दुमका.

Samir Ranjan
Samir Ranjan
Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel