रेलवे पुल के नीचे सड़क पर गड्ढों से राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन
रेलवे पुल के नीचे सड़क पर गड्ढों से राहगीर परेशान

सरैयाहाट प्रखंड के तिलकपुर में रेलवे पुल के नीचे भलुआ मोड़-तालझारी मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाट सरैयाहाट प्रखंड के तिलकपुर में रेलवे पुल के नीचे भलुआ मोड़-तालझारी मार्ग पर गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश में जलभराव से हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. पीडब्लूडी विभाग ने छह माह पूर्व सड़क निर्माण का टेंडर निकाला था. संवेदक को काम भी मिला, परंतु अब तक गड्ढों को भरने की दिशा में कोई पहल नहीं हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola