बस और ऑटो की भिड़ंत में पाकुड़ की दो महिला समेत चार लोग जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 11:37 PM
रात घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया
दुमका नगर. पाकुड़ जिला अंतर्गत लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के पास बस के धक्के से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में दो महिला समेत चार लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से गुरुवार की रात घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के चोटगो गांव की मती मरांडी, दुखू सोरेन, जामजोड़ी गांव के किशुन हांदसा और उसकी पत्नी होपनमय सोरेन शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि सभी लोग ऑटो पर सवार होकर हिरणपुर हटिया से घर लौट रहे थे. नवाडीह गांव के पास पीछे से आ रही बस की ठोकर से ऑटो पलट गया. हादसे में सभी लोग जख्मी हो गये. ग्रामीणों की सहायता से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










