किलकारी से पहले खामोशी... तालाब में मिला नवजात का शव, कई सवाल अनसुलझे

Updated:
विज्ञापन

पारपलसा गांव के समीप तालाब में तैरता बच्चे का शव.

रानीश्वर के पारपलसा गांव के पास तालाब में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप. पुलिस जांच में जुटी, कई सवाल अनसुलझे. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

रानीश्वर. रानीश्वर थाना क्षेत्र के पारपलसा गांव के समीप एक तालाब में बुधवार की सुबह नवजात शिशु का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सुबह तालाब के पास पहुंचे ग्रामीणों की नजर पानी में तैर रहे नवजात के शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रानीश्वर थाना पुलिस को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तालाब में शव मिलने से ग्रामीणों में चर्चा

बताया जाता है कि पारपलसा गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस तालाब में नवजात का शव मिला है. ग्रामीणों के अनुसार, आशंका जतायी जा रही है कि किसी ने रात के अंधेरे में नवजात के शव को तालाब के पानी में फेंक दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ तालाब के पास जुटने लगी. नवजात का शव मिलने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं. हालांकि, शव तालाब में कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हुई पुलिस

रानीश्वर थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि तालाब के पानी में नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना मिली है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola