शासी निकाय के गठन से मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज में खुले विकास के रास्ते, अगस्त से लंबित वेतन भुगतान की जगी उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

एमजी कालेज रानीश्वर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज में नए शासी निकाय का गठन हुआ है. इससे अगस्त से रुका वेतन भुगतान और कॉलेज के कई विकास कार्य अब शुरू हो सकेंगे. सांसद नलिन सोरेन नए शासी निकाय के अध्यक्ष होंगे.

विज्ञापन

रानीश्वर. मयुराक्षी ग्रामीण कॉलेज रानीश्वर में शासी निकाय के गठन के बाद कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के वेतन भुगतान सहित कॉलेज के अन्य विकास कार्यों के लिए रास्ता साफ हो गया है. कॉलेज में पुराने शासी निकाय का कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतन भुगतान अगस्त महीने से लंबित है. वहीं, अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे थे.

विज्ञापन

विकास कार्यों पर होगा निर्णय

प्रभारी प्राचार्य प्रो. नव कुमार पाल ने बताया कि शासी निकाय का गठन हो जाने से कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का वेतन भुगतान होने के साथ-साथ विकास कार्य भी जीबी की बैठक में निर्णय लेकर किए जा सकेंगे. कॉलेज आने का रास्ता जर्जर हो चुका है, जिसकी मरम्मत कराया जाना आवश्यक है. परिसर में उगी झाड़ियों की साफ-सफाई, कंप्यूटर लैब में आवश्यक मरम्मत तथा सोलर सिस्टम में जहां खराबी है, उसकी भी मरम्मत कराई जानी है. ये सभी कार्य जीबी की बैठक में निर्णय के बाद कराए जाने हैं.

सांसद अध्यक्ष, एसडीओ बने सचिव

जीबी की नई कमेटी में दुमका के सांसद नलिन सोरेन अध्यक्ष हैं. वहीं, उपायुक्त के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार को नामित किया गया है, जिन्हें शासी निकाय का सचिव बनाया गया है. विश्वविद्यालय से विवि प्रतिनिधि के रूप में डॉ. निर्मला त्रिपाठी को मनोनीत किया गया है.

शिक्षा विद के रूप में डॉ. अब्दुल रईस खान का चयन

शिक्षाविद से कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अब्दुल रईस खान का चयन किया गया है. शासी निकाय में प्रभारी प्राचार्य प्रो. नव कुमार पाल पदेन सदस्य हैं. जानकारी के अनुसार शासी निकाय में एक दानदाता को भी सदस्य के रूप में शामिल किया जाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola