30 परिवारों का गांव, दो भव्य दुर्गा पूजा की परंपरा; चांपाफुली में 50 साल से गूंज रहा मां दुर्गा का जयकारा

Updated:
विज्ञापन

चांपाफुली गांव का सार्वजनिक दुर्गा मंदिर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर के चांपाफुली गांव में 50 साल से दुर्गा पूजा हो रही है. सिर्फ 30 परिवारों के इस गांव में दो भव्य दुर्गा पूजाएं आयोजित होती हैं, जिनमें ग्रामीण उत्साह से भाग लेते हैं.

विज्ञापन

रानीश्वर. मयुराक्षी नदी के किनारे बसे चांपाफुली गांव में करीब 50 सालों से सार्वजनिक दुर्गा पूजा होती आ रही है. गांव में दो अलग-अलग दुर्गा पूजा की जाती है, जिनमें एक पारिवारिक तथा दूसरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा है.

विज्ञापन

ग्रामीण सोमनाथ राय ने बताया कि पहले सार्वजनिक दुर्गा पूजा मिट्टी की दीवार व फूस की छत वाले मंदिर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर की जाती थी. हालांकि ग्रामीणों के प्रयास से करीब पांच साल पहले भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है. इसके बाद से मंदिर में ही मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है. वहीं, पारिवारिक दुर्गा पूजा के लिए भी मंदिर बनवाया गया है.

30 परिवार, फिर भी दो-दो पूजा

गोबिंदपुर पंचायत का चांपाफुली एक छोटा सा गांव है. यहां करीब 30 परिवार हैं. इसके बावजूद ग्रामीणों के प्रयास से धूमधाम से दुर्गा पूजा की जाती है. छोटा सा गांव होने के बावजूद दो-दो दुर्गा पूजा होने से ग्रामीण काफी खुश नजर आते हैं. जानकारी के अनुसार, इसके अलावा इसी गांव में एक जगह कलश स्थापना कर भी दुर्गा पूजा की जाती है.

दशमी को होगा प्रतिमा विसर्जन

चांपाफुली में दुर्गा प्रतिमा दशमी के दिन विसर्जित की जाती है. ग्रामीण दुर्गा पूजा की अंतिम तैयारी में जोर-शोर से जुट गए हैं.

इन गांवों में भी होती है पूजा

इसके अलावा गोबिंदपुर पंचायत के दिगुली में दो, आमजोड़ा, गोबिंदपुर, गोबिंदडीह, आलगपाथर और हाड़जुड़िया गांव में भी धूमधाम से दुर्गा पूजा की जाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola