संताल बहुल क्षेत्र के स्कूलों में संताली भाषा-भाषी शिक्षक हों पदस्थापित : पंचायत समिति

Updated at : 05 Mar 2025 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
संताल बहुल क्षेत्र के स्कूलों में संताली भाषा-भाषी शिक्षक हों पदस्थापित : पंचायत समिति

जामा में पंचायत समिति की मासिक बैठक में संताली बोलने वाले शिक्षकों को स्कूलों में पदस्थापित करने की मांग उठायी गयी.

विज्ञापन

जामा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रमुख बसंती ज्योतिका मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णयों की समीक्षा की गयी. वहीं जेएसएलपीएस की समीक्षा के दौरान थानपुर पंचायत के अगोईया गांव में दीदी की दुकान खोलवाने का प्रस्ताव लिया गया. साथ ही प्रखंड के तीनों मुख्य सड़क के किनारे दीदी का ढाबा खोलवाने का भी प्रस्ताव लिया गया. पशुधन योजना के तहत जानकारी दी गयी कि सुअर का चारा बनाने के लिए पशुपालक 50 प्रतिशत अनुदान पर उद्योग लगा सकते हैं, जिसमें बैंक ऋण देने का प्रावधान है. पशुधन योजना में सभी पंचायत के किसानों से मुर्गी, बत्तख, सुअर एवं गाय पालन के लिए आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. शिक्षा विभाग की समीक्षा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय तपसी के प्रभारी प्रधानाध्यापक पद के प्रभार को लेकर जो मामला चल रहा है, उसे जिला शिक्षा अधीक्षक को अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को तपसी में खराब पड़े जलमीनार को अविलंब ठीक कराने का निर्देश दिया गया. थानपुर पंचायत समिति सदस्य सुखलाल सोरेन ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि संताल बहुल गांव में संताली भाषा-भाषी शिक्षक पदस्थापित करें, अन्यथा छोटे-छोटे बच्चों को समझाने में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है. बच्चे कमजोर रह जाते हैं. साथ ही मनरेगा द्वारा संचालित विभिन्न योजना, 15वीं वित्त, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना-2 के पंजीकरण सहित सभी कल्याणकारी विभागों से संबंधित विषयों की समीक्षा की गयी. आपूर्ति विभाग की ओर से एमओ ने बताया कि सभी राशन कार्डधारियों को 31 मार्च तक संबंधित विक्रेता से संपर्क कर अपना ई-केवाईसी निश्चित रूप से कराने का निर्देश दिया गया है. मौके पर बीडीओ डॉ विवेक किशोर, सीओ अशोक बड़ाईक, पंचायत समिति सदस्य सुखलाल सोरेन, प्रमोद पंडित, गफ्फार खां, पगान हांसदा, एमओ गिरेन्द्र यादव, बीपीआरओ अशोक गुप्ता, सहायक अभियंता गुंजन राज, बीईईओ सुधा कुमारी, बीपीओ बिनोद कुमार, मानव कुमार गोण सहित सभी पंचायत समिति सदस्य एवं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola