डेंगू मुक्त भारत विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

एसकेएचएस में बच्चों के बीच पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित, स्नेहा शर्मा, स्वाति राज एवं आरफा फातमा ने मारी बाजी
दुमका. राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं एवं जनता में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से डेंगू मुक्त भारत विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मलेरिया निरीक्षक किशोर कुमार मंडल एवं प्रदीप कुमार ठाकुर उपस्थित रहे. निरीक्षक श्री मंडल ने बच्चों को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी. यह पेंटिंग प्रतियोगिता फाइन आर्ट के विभाग अध्यक्ष सुनील कुमार एवं कला शिक्षक अभिषेक मुखर्जी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम स्नेहा शर्मा, द्वितीय स्वाति राज एवं तृतीय आरफा फातमा का चयन किया गया. सभी चयनित विजेताओं को जिला मलेरिया कार्यालय में गुरुवार को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत, परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद, शिक्षक सब्बीर हुसैन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




