मेहंदी के रंगों में सजी छात्राओं की हथेलियां, प्रतियोगिता में दिखी रचनात्मकता
अपने हाथों में रची मेहंदी दिखाती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
दुमका के वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया.
दुमका: सावन माह के शुभ अवसर पर वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल, दुमका में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
एक घंटे में छात्राओं ने रचे खूबसूरत डिजाइन
कार्यक्रम की शुरुआत राजेश झा के नेतृत्व में हुई. इस दौरान छात्राओं को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी गयी. मेहंदी लगाने के लिए प्रतिभागियों को एक घंटे का समय दिया गया. निर्धारित समय में छात्राओं ने पारंपरिक से लेकर आधुनिक शैली तक के एक से बढ़कर एक सुंदर डिजाइन बनाये.
सुंदरता और कलात्मकता के आधार पर हुआ विजेताओं का चयन
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने मेहंदी की सुंदरता, बारीकी और कलात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया. उर्मिला पाल एवं अप्सरा परवीन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया. कृतिका एवं सब्या द्वितीय तथा लीना एवं आलिया तृतीय स्थान पर रहीं.
मेडल और प्रमाण पत्र देकर विजेताओं को किया सम्मानित
विद्यालय के सचिव अजय कुमार दुबे ने विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में मदद मिलती है. साथ ही बच्चों की रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास भी बढ़ता है.
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह
मौके पर राकेश कुमार, रमन सर, हाथ ब्यूटी कुमारी, राधिका कुमारी, रितिका कुमारी, सीमा, सुनीता समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. शिक्षकों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए