काठीकुंड के तीन केंद्रों पर हुई क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा, 382 अभ्यर्थी हुए शामिल

परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी | Prabhat Khabar Network
काठीकुंड के तीन केंद्रों पर क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें कुल 382 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
प्रतिनिधि, काठीकुंड झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. परीक्षा अवधि में पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ सौरभ कुमार तथा उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने सभी केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया. आदर्श मध्य विद्यालय, काठीकुंड केंद्र पर ऑब्जर्वर अविनाश मुर्मू एवं स्टेटिक दंडाधिकारी मनोज कुमार भोक्ता की निगरानी में परीक्षा हुई. यहां 144 अभ्यर्थियों में से 62 परीक्षा में शामिल हुए. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मधुबन केंद्र पर ऑब्जर्वर जियाउल इस्लाम तथा स्टेटिक दंडाधिकारी हासिम अंसारी एवं मृत्युंजय कुमार प्रतिनियुक्त थे. इस केंद्र पर 144 में से 72 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. वहीं वहीं, पल्स टू उच्च विद्यालय, धावाटांड़ केंद्र पर ऑब्जर्वर संतोष मरांडी की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई. इस केंद्र पर 504 अभ्यर्थियों में 248 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की सूचना नहीं मिली. पहली बार परीक्षा केंद्र बनने के बावजूद सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई. प्रशासन ने ऑब्जर्वर, स्टेटिक दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता दंडाधिकारी की तैनाती कर परीक्षा की लगातार निगरानी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










