स्कूलों से उठेगी हरित क्रांति की लहर, दुमका में 1.57 लाख पौधे लगाने की तैयारी

Edited by ANAND JASWAL
Updated:
विज्ञापन

दुमका जिले में "एक पेड़ मां के नाम 3. 0 " अभियान के तहत 2558 विद्यालयों में 1, 57, 625 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। जिन स्कूलों में जमीन नहीं है, वहां विद्यार्थियों को घर या सार्वजनिक जगहों पर पौधे लगाने की प्रेरणा दी जाएगी। पौधों के संरक्षण और देखरेख पर विशेष जोर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्थानीय समुदाय से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

विज्ञापन

‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत 2558 विद्यालयों में चलेगा महाअभियान आनंद जायसवाल, दुमका पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से दुमका जिले में “एक पेड़ मां के नाम 3.0 ” अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की तैयारी की गई है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत जिले के सरकारी, गैर सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुल 1 लाख 57 हजार 625 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह अभियान 30 सितंबर 2026 तक संचालित होगा. विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने पर फोकस जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. विद्यालय परिसरों में उपलब्ध भूमि के अनुसार पौधरोपण किया जाएगा. भूमि नहीं तो घर और सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे पौधे जिन विद्यालयों में पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां विद्यार्थियों को अपने घरों, सार्वजनिक स्थलों, सड़क किनारे अथवा अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इससे अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है. पौधों के संरक्षण पर भी विशेष जोर अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा. शिक्षा विभाग ने पौधों के संरक्षण, संवर्धन, नियमित देखभाल और निगरानी पर विशेष बल दिया है. विद्यालयों को पौधों के जीवित रहने की स्थिति सुनिश्चित करने तथा प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है. 2558 विद्यालयों को मिला लक्ष्य जिले के कुल 2558 विद्यालयों में यह अभियान चलाया जाएगा. प्राथमिक विद्यालयों को 50, मध्य विद्यालयों को 75 तथा उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को 100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है. प्रखंडवार लक्ष्य में दुमका 21,900, जामा 16,500, जरमुंडी 18,725, रानीश्वर 18,375 तथा शिकारीपाड़ा 17,425 पौधों के साथ शामिल हैं. जनसहभागिता से सफल बनाने की अपील शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों, विद्यालय प्रधानों, सीआरपी-बीआरपी तथा स्थानीय समुदाय से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. विभाग का मानना है कि जनसहभागिता के माध्यम से यह पहल पर्यावरण संरक्षण को मजबूती देगी और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. ====== पौधरोपण के साथ संरक्षण और संवर्धन पर भी रहेगा जोर. विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी से अभियान को सफल बनाने की तैयारी.

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola