सावन सोमवारी को होगी बाबा गोपीनाथ की भव्य श्रृंगार पूजा

Updated:
विज्ञापन
सावन सोमवारी को होगी बाबा गोपीनाथ की भव्य श्रृंगार पूजा

बाबा गोपीनाथ के श्रृंगार पूजा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी और सभी सोमवारी के लिए यजमान तय किए गए.

विज्ञापन

गोपीकांदर. शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में सावन माह की चारों सोमवारी पर होने वाले विशेष श्रृंगार पूजा अनुष्ठान को लेकर बैठक हुई. बाबा गोपीनाथ के श्रृंगार पूजा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी और सभी सोमवारी के लिए यजमान तय किए गए. समिति के कोषाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तीसरी सोमवारी, 28 जुलाई को गोपीकांदर से सैकड़ों शिव भक्त तिरुपतिया नदी से गंगाजल संकल्प लेकर गोपीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे और फिर गाजे-बाजे, डीजे की धुन के साथ पाकुड़-दुमका मार्ग होते हुए काठीकुंड के बाबा दानीनाथ मंदिर में जलार्पण करेंगे. पहली सोमवारी (14 जुलाई) के यजमान समिति अध्यक्ष पंकज मंडल व उनकी धर्मपत्नी रेखा देवी होंगे. दूसरी सोमवारी (21 जुलाई) को मुकेश पाल व उनकी धर्मपत्नी, तीसरी सोमवारी को विजय गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी, और चौथी सोमवारी (4 अगस्त) को अभिमन्यु व उनकी धर्मपत्नी श्रृंगार पूजा के यजमान रहेंगे. वहीं, सावन पूर्णिमा (9 अगस्त) की पूजा की पूरी जिम्मेदारी दिलीप पाल को सौंपी गयी है. बैठक में रोहित मंडल, सुबल मंडल, प्रीतम गुप्ता, तारा शंकर शील, मिलन मंडल, प्रीतम सिंह, जीत दास, राहुल ठाकुर, माथुर पाल, सचिन पाल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola