उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चार कंप्यूटर व 18 बैट्री समेत लाखों की चोरी

Updated at : 09 Mar 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
उत्क्रमित उच्च विद्यालय से चार कंप्यूटर व 18 बैट्री समेत लाखों की चोरी

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कारूडीह में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर लाखों की सामानों की चोरी कर ली गयी है. चोरों ने मेन गेट, स्टाफ रूम, कॉमन रूम और लैब के ताले को गैस कटर से काट कर कीमती सामान साथ ले उड़े.

विज्ञापन

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीह में अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कारूडीह में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर लाखों की सामानों की चोरी कर ली गयी है. चोरों ने मेन गेट, स्टाफ रूम, कॉमन रूम और लैब के ताले को गैस कटर से काट कर कीमती सामान साथ ले उड़े. प्रधानाध्यापक दानिएल टुडू ने बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा शनिवार की रात कॉमन, स्टाफ और लैब रूम का ताला तोड़ कर रूम में रखे 18 बैट्री, चार कंप्यूटर, पांच सीपीयू, दो प्रोजेक्टर, तीन की-बोर्ड, बड़ा एलइडी स्क्रीन, सीसीटीवी एनवीआर सेट, 30 पीस जर्सी सेट, तीन माउस, पांच इंटरनेट केबल, एमपी-4 प्लेयर मशीन, दो वॉलीबाल, फुटबॉल, तीन जोड़ा कीपिंग ग्लब्स, दो एमबीआरसेट, एक एसटेलपेनल बोर्ड, एक स्टेपलाइजर, शिक्षकों की अटेंडेंस रजिस्टर उठा ले गये हैं. चोरों ने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया. दो सीसीटीवी कैमरे और टूटा ताला भी लेकर गये हैं. प्रधानाध्यापक दानिएल टुडू ने कहा कि पिछले साल भी मार्च के 3 तारीख को कंप्यूटर समेत लाखों की चोरी थी. करीब सात युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. कंप्यूटर सहायक ऑपरेटर मनोज हांसदा ने बताया कि चोरी के संबंध में बताया कि रविवार की सुबह स्कूल से थोड़ी दूर स्थित किराना दुकान के मालिक संतलाल टुडू ने उसे फोन कर बताया कि जब वह सुबह उठकर स्कूल के पीछे नदी तरफ शौच करने के जा रहे थे तो देखा कि सामने गेट खुला था. विद्यालय के बाहर दो बैट्री रखा था. जब वह सामने जाकर देखा तो विद्यालय के तीन रूम का भी दरवाजा खुला था. सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज ने संतलाल से चोरी की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक दानिएल टुडू को घटना की सूचना दी. प्रधानाध्यापक ने गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित भगत को फोन कर चोरी की बात बतायी. थाना प्रभारी सुमित भगत दलबल के साथ विद्यालय पहुंचकर एक-एक विद्यालय कक्ष की तलाशी कर साक्ष्य संकलन में जुट गये. थाना प्रभारी सुमित भगत ने चोरी की घटना के संबंध में बताया कि पुलिस घटना को संज्ञान में लेकर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गयी है. बता दें कि खबर लिखे जाने प्रधानाध्यापक के द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन देने की प्रकिया चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola