झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गिरती कानून-व्यवस्था व आदिवासी हितों की उपेक्षा का प्रतीक : विवेक ठाकुर

Updated at : 21 Sep 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गिरती कानून-व्यवस्था व आदिवासी हितों की उपेक्षा का प्रतीक : विवेक ठाकुर

मसलिया, रानीश्वर प्रखंड और दुमका नगर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की

विज्ञापन

दुमका. भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करने के लिए नवादा के सांसद और दुमका-जामताड़ा जिला क्लस्टर प्रभारी विवेक ठाकुर ने मसलिया, रानीश्वर प्रखंड और दुमका नगर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की. इसका उद्देश्य परिवर्तन यात्रा की रणनीति को सुदृढ़ करना, जनसंपर्क अभियान को तेज करना और स्थानीय स्तर पर यात्रा के लिए जनता की भागीदारी को सुनिश्चित करना था. सांसद ठाकुर ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने जनता के साथ विश्वासघात किया है, जिस सरकार से जनता को विकास, रोजगार और सुशासन की उम्मीद थी, वह सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था की बदहाली और आदिवासी हितों की उपेक्षा का प्रतीक बन गयी है. जनता में भारी आक्रोश है और भाजपा की परिवर्तन यात्रा इसी कुशासन से मुक्ति के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है. वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि यह यात्रा राज्य के हर नागरिक की आवाज बन रही है और इसका उद्देश्य सिर्फ सरकार बदलना नहीं, बल्कि राज्य की दिशा और दशा दोनों बदलना है. भाजपा संकल्प ले चुकी है कि झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त, विकासशील और सुरक्षित प्रदेश बनायेगी, जहां हर नागरिक को उसका अधिकार मिलेगा और आदिवासी, दलित, किसान और युवा सशक्त होंगे. पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने सभी प्रखंडों और पंचायतों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने और लोगों को यात्रा में जुड़ने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. दुमका विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस यात्रा को एक जनआंदोलन के रूप में स्थापित करें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को साथ लेकर चलें. हर बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएं और यात्रा की तैयारियों को सशक्त बनाया जाये. पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कहा राज्य की सरकार खनिज संपदा की लूट में व्यस्त है, सरकार को जनभावना से कोई सरोकार नहीं है. आदिवासियों का हक और अधिकारों को बांग्लादेशी घुसपैठियों से अपने वोट बैंक के लिए बांट रही, जिससे संताल परगना में आदिवासी समाज हाशिये पर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा जनता के आशीर्वाद से हेमंत सोरेन सरकार के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होगी. वहीं, प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्रा ने कहा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भ्रष्टाचार में लिप्त वर्तमान सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन राज्य की जनता ने बना लिया है. बहुत जल्द राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद राज्य की दशा और दिशा बदल जायेगी. बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर मसलिया, रानीश्वर और दुमका के प्रमुख भाजपा नेताओं ने भी अपने विचार साझा किए. मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ी जाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola