तालाब मे डूबने से बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

तालाब में कुछ बच्चें को नहाते देख वो भी तालाब में नहाने चली गयी

विज्ञापन

काठीकुंड. थाना क्षेत्र के जमनी गांव की 7 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृतक बच्ची सुष्मिता सोरेन जमनी गांव के जोहन सोरेन की पुत्री बतायी जा रही है. मृतक की मां मिनी मरांडी के अनुसार बच्ची मवेशी चराने घर के बगल में तालाब के पास स्थित मैदान गयी थी. तालाब में कुछ बच्चें को नहाते देख वो भी तालाब में नहाने चली गयी. बताया कि इसी दौरान बच्ची को तालाब में डूबते देख तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों द्वारा उसे घटना की जानकारी दी गयी. ग्रामीणों की सहायता से बच्ची को काठीकुंड स्थित कल्याण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी बच्ची को नहीं बचाया जा सका. मामले में सनमत कल्याण अस्पताल के प्रबंधक कमल नयन सिंह ने बताया कि बच्ची को अस्पताल लाने से पूर्व ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी. बच्ची की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी शोकाकुल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola