कीटनाशक खाने से युवक की हालत बिगड़ी, गंभीर
जरमुंडी थाना क्षेत्र के पथरी गांव का मामला
दुमका नगर. जरमुंडी थाना क्षेत्र के पथरी गांव में कीटनाशक खाने से युवक की हालत बिगड़ गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से युवक काे बेहोशी की हालत में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सारत चंद्रदेव राय(35) जरमुंडी थाना क्षेत्र के पथरी गांव का रहनेवाला है. परिजनों ने बताया कि सुबह घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला. कुछ देर के बाद वह घर लौटा. लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं थी. कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में उसे जरमुंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है. होश आने के बाद ही कीटनाशक खाने के कारणों का पता चल पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए