यूट्यूब पर दुमका के राजू सोरेन मचा रहे धमाल, रिलीज होती ही संताली गाने 'कुल्ही गीतिल' खूब देखे गये

Updated at : 05 Apr 2021 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
यूट्यूब पर दुमका के राजू सोरेन मचा रहे धमाल, रिलीज होती ही संताली गाने 'कुल्ही गीतिल' खूब देखे गये

Jharkhand news (दुमका) : बेहद कम उम्र में अपने अभिनय कला से जॉनी हेंब्रम और प्रेरणा प्रभा ने इस वीडियो में अभिनय किया है. जॉनी ने इससे पहले सेरमा इपिल गाडा गीतिल, ञेल में दुलाड़, दुलाड़ गाती, दिल की बात सनम दिल में कहना,आमाक गी रोड़, जूरी तिञ, फुटानी चटकी जैसे गाने में सुर्खियां बटोरी है. जॉनी एवं प्रेरणा प्रभा कॉलेज के छात्र हैं.

विज्ञापन

Jharkhand news (दुमका), रिपोर्ट- आनंद जायसवाल : दुमका के संताल आदिवासी युवक राजू सोरेन द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया संताली गाना ‘कुल्ही गीतिल’ जमकर धमाल मचा रहा है. यूट्यूब पर यह गाना अपलोड करते ही 11 नंबर पर ट्रेंड करता रहा. अपलोड किए जाने के 12 घंटे बाद तक यह 22 नंबर पर रविवार को ट्रेंड कर रहा था.

बेहद कम उम्र में अपने अभिनय कला से जॉनी हेंब्रम और प्रेरणा प्रभा ने इस वीडियो में अभिनय किया है. जॉनी ने इससे पहले सेरमा इपिल गाडा गीतिल, ञेल में दुलाड़, दुलाड़ गाती, दिल की बात सनम दिल में कहना,आमाक गी रोड़, जूरी तिञ, फुटानी चटकी जैसे गाने में सुर्खियां बटोरी है. जॉनी एवं प्रेरणा प्रभा कॉलेज के छात्र हैं.

‘कुल्ही गीतिल’ नाम के इस वीडियो को राजू सोरेन ने अपने यूट्यूब चैनल पर रविवार को अपलोड किया और इसे इतना देखा जा रहा है और शेयर किया जा रहा है कि पिछली बार उनके होंडा गाड़ी गाने से भी ज्यादा इसके रिस्पॉन्स आ रहे हैं. इस गाने को राजू सोरेन ने संताली गायिका धनी मरांडी के साथ मिलकर गाया है. गाने को प्रेम मुर्मू ने लयबद्ध किया है.

Also Read: पश्चिम सिंहभूम के आनंदपुर ब्लॉक के सीओ बने अखिलेश शरण, झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों की हुई ट्रांसफर- पोस्टिंग

रॉबर्ट मुर्मू प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस वीडियो को सुधीर हेंब्रम ने निर्देशित किया है, जबकि अजीत टुडू ने एडिटिंग और लक्की संतोष ने सिनेमैटोग्राफी का कार्य किया है. यह पहली बार है कि कोई संताली फुल लेंथ वीडियो यूट्यूब पर लंबे समय तक ट्रेंड कर रहा है. पिछली बार होंडा बाइक के प्रोमोशनल वीडियो ‘आम दो जुरीम मेन जूरी होंडा गडी’ का टीजर पिछले 50 घंटे से यूट्यूब पर ट्रेंड होता रहा था.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola