ePaper

दुमका के शिकारीपाड़ा में शादी के कुछ घंटे बाद ही उठी दुल्हन की अर्थी

Updated at : 01 May 2025 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
dumka news birde dead after marriage

अस्पताल में परिजन से लिपटकर रोता एक व्यक्ति. फोटो : प्रभात खबर

Dumka News: दुमका के शिकारीपाड़ा में दलदली गांव के पास शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन सहित 2 लोगों की मौत हो गयी. 4 लोग घायल हैं. 4 बाईक से दुल्हन सहित 8 लोग बबूईझूटी के लिए रवाना हुए. दलदली के पास पत्थर लोड ट्रक से एक पत्थर का टुकड़ा बाईक सवार पर गिर गया. चारों बाईक चालक ने सड़क किनारे बाईक रोक दी और घायल का हाल-चाल लेने लगे. इसी दौरान एक खाली ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

Dumka News| दुमका, आनंद जायसवाल : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से दिल को झखझोर देने वाली खबर आयी है. इस इलाके के दलदली गांव के पास बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन सहित 2 लोगों की मौत हो गयी. इस घटना में 4 लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.

बुधवार को दिन में हुई थी शादी

बुधवार को दिन में शिकारीपाड़ा के नव पहाड़ गांव की चूमकई हांसदा की शादी पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना के बबूईझूटी निवासी निर्मल मुर्मू के साथ संपन्न हुई थी. शाम में शादी के बाद भोज भंडारा भी हुआ. शादी बुधवार को दिन में ही हो गयी थी. गुरुवार को बेटी की विदाई नहीं होती, इसलिए बुधवार देर रात ही दुल्हन को ससुराल के लिए विदा कर दिया गया.

बाईक से बबूईझूटी रवाना हुए थे 8 लोग

चार बाईक से दुल्हन सहित 8 लोग बबूईझूटी के लिए रवाना हुए. वापसी के क्रम में दलदली के पास पत्थर लोड ट्रक से एक पत्थर का टुकड़ा एक बाइक सवार व्यक्ति के शरीर पर गिर गया. इससे वह घायल हो गया. चारों बाइक चालक ने सड़क किनारे बाइक रोक दी और घायल का हाल-चाल लेने लगे. इसी दौरान एक खाली ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में दुल्हन की मौत

इस घटना में डुनुस सोरेन नमक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुल्हन सहित घायल 5 लोगों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गयी. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को यहां से भी रेफर किया गया है, जबकि 3 घायलों का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना में दूल्हा बाल-बाल बच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें

धनबाद से अम्मार याशर गिरफ्तार, आतंकवादियों का नेटवर्क बढ़ाने में था सक्रिय, एटीएस ने दबोचा

Hazaribagh News: बारात से लौट रहे सुरेश को हाथी ने दारू में कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

14 साल की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले ने दुमका सेंट्रल जेल में की आत्महत्या

रांची, हजारीबाग, धनबाद, समेत कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में हो गयी रात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola