जिले के पांच बालूघाटों में से रानीश्वर के एक को मिली पर्यावरण स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन

रानीश्वर प्रखंड के मयूराक्षी नदी के नौरंगी, दिगुली, एकतला, मोहुलपुर, कुमिरदहा, बेनियाग्राम सहित सात बालूघाटों की बंदोबस्ती हुई

विज्ञापन

रानीश्वर. दुमका जिले के पांच बालूघाटों में से रानीश्वर प्रखंड के मयूराक्षी नदी के एक बालू घाट को स्टेट इन्वायरमेंट इंपेक्ट असेसमेंट अर्थोरिटी (सिया) से पर्यावरण स्वीकृति मिली है. जानकारी के अनुसार रानीश्वर प्रखंड के मयूराक्षी नदी के नौरंगी, दिगुली, एकतला, मोहुलपुर, कुमिरदहा, बेनियाग्राम सहित सात बालूघाटों की बंदोबस्ती हुई है. पर सिया से पर्यावरण क्लीयरेंस नहीं मिलने तथा सीटीओ प्रमाण-पत्र नहीं मिलने से बालूघाटों से बालू उठाव शुरू नहीं हो सका है. उधर 10 जून से एनजीटी लग जायेगा जो 15 अक्तूबर तक लागू रहेगा. इस दौरान नदी से बालू उठाव बंद रहेगा. पर्यावरण व अन्य प्रमाण-पत्र मिल जाने के बावजूद एनजीटी की रोक लग जाने से नदी से बालू उठाव नहीं हो सकेगा. दुमका जिले के हरिपुर, सिरसा, बरमसिया,कटानई व नौरंगी बालूघाटों को सिया से पर्यावरण स्वीकृति मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola