21 सितंबर से शुरू होगी दुमका फुटबॉल लीग, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
सांकेतिक तस्वीर.
दुमका में फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी! 21 सितंबर से शुरू हो रही दुमका फुटबॉल लीग स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा अवसर देगी. पूरी जानकारी देखें.
दुमका. जिले में फुटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और फुटबॉल क्लबों को मजबूत प्रतियोगिता व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से दुमका जिला फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) की ओर से दुमका फुटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है. लीग की शुरुआत 21 सितंबर 2026 से होगी.
आपके शहर में
खिलाड़ियों को नियमित मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
दुमका जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन के मार्गदर्शन में आयोजित इस लीग का उद्देश्य जिले की फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और खिलाड़ियों को नियमित रूप से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है.
विधायक आलोक कुमार सोरेन ने जिले के सभी खिलाड़ियों और फुटबॉल क्लबों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और बेहतर भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और पूरी मेहनत के साथ मैदान में उतरने की अपील की.
सभी पंजीकृत क्लब ले सकेंगे हिस्सा
लीग में जिले के सभी पंजीकृत फुटबॉल क्लब भाग ले सकेंगे. एसोसिएशन ने सभी पंजीकृत क्लबों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दुमका जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव से संपर्क करने की अपील की है.
वहीं, जिन खिलाड़ियों का अभी तक एसोसिएशन में पंजीकरण नहीं हुआ है, उन्हें लीग में भाग लेने से पहले अनिवार्य रूप से खिलाड़ी पंजीकरण कराने को कहा गया है. पंजीकरण की प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए एसोसिएशन से संपर्क किया जा सकता है.
फुटबॉल को संगठित और मजबूत बनाने की पहल
डीएफए के सचिव फरीद खान ने कहा कि दुमका फुटबॉल लीग जिले के खिलाड़ियों और क्लबों के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगी. इससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और जिले में फुटबॉल को अधिक संगठित एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.
उन्होंने सभी क्लबों और खिलाड़ियों से पूरे उत्साह के साथ लीग में हिस्सा लेने तथा खेल भावना के साथ दुमका के फुटबॉल को नई पहचान दिलाने में योगदान देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए