दुमका में महिला और 6 साल की बच्ची की हत्या, इलाके में हड़कंप

Updated at : 11 Feb 2026 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
Dumka Double Murder

पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे महिला और बच्ची का शव मिला.

Dumka Double Murder: झारखंड के दुमका में वीर कुंवर सिंह चौक के पास महिला और छह साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे दोनों की हत्या की आशंका है. अर्धविक्षिप्त महिला और बच्ची के मामले में पुलिस जांच में जुटी है, आरोपी की तलाश जारी है. नीचे पूरी खबर पढ़ें.

विज्ञापन

दुमका से आनंद जायसवाल की रिपोर्ट

Dumka Double Murder: दुमका जिले में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे एक तीस वर्षीय महिला और छह साल की मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया. घटना गांधी मैदान के समीप की बताई जा रही है. सुबह-सुबह शव दिखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

बीती रात हत्या की जताई जा रही आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि बीती रात महिला और बच्ची की हत्या कर दी गई. दोनों के शव एक साथ मिलने से मामला डबल मर्डर का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक हत्या के तरीके और समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

अर्धविक्षिप्त बताई जा रही महिला

बताया जा रहा है कि मृत महिला मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त थी. वह अक्सर अपनी छह साल की बच्ची के साथ इस इलाके में देखी जाती थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला के साथ एक दिव्यांग युवक भी कई बार नजर आता था, जो आसपास ही घूमता रहता था. इसी युवक को लेकर पुलिस को शक है और उसकी तलाश की जा रही है.

हड़िया शराब के अवैध कारोबार की भी चर्चा

घटनास्थल के आसपास हड़िया शराब का अवैध कारोबार होने की भी चर्चा है. ऐसे में यह इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी विवाद या आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है. हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

सुबह शव देखते ही मचा हड़कंप

सुबह जब राहगीरों और स्थानीय लोगों ने महिला और बच्ची का शव देखा तो अफरा-तफरी मच गई. तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही दुमका पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया. इसके बाद फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू की गई.

इसे भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों की 12 लाख छात्राओं को फ्री में मिलेगा सेनेटरी पैड, तैयारी में हेमंत सोरेन सरकार

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस उस दिव्यांग युवक की तलाश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे दुमका शहर में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के 1 लाख स्कूली बच्चों फ्री में मिलेंगे स्कूल ड्रेस, 6.91 करोड़ आवंटित

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola