रानीश्वर पशु अस्पताल में लौटी इलाज की उम्मीद, डॉ ललित ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

Updated:
विज्ञापन

डॉ माइकल सोरेन से प्रभार लेते डॉ ललित कुमार गागराई | Prabhat Khabar Network

पशुओं के इलाज की चिंता खत्म! डॉ. ललित कुमार गागराई ने रानीश्वर पशु चिकित्सालय का संभाला अतिरिक्त प्रभार, पशुपालकों को मिलेगी बेहतर सुविधा.

विज्ञापन

रानीश्वर. प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित पशु चिकित्सालय में गुरुवार को पशु चिकित्सा एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ ललित कुमार गागराई ने अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ माइकल सोरेन से प्रभार लिया. प्रभार संभालने के बाद डॉ गागराई ने अस्पताल की व्यवस्था और पशुपालकों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉ माइकल के स्थानांतरण के बाद रिक्त था पद

डॉ माइकल सोरेन का स्थानांतरण पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में होने के बाद रानीश्वर के उत्क्रमित पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा पदाधिकारी का पद रिक्त हो गया था. पद रिक्त रहने के कारण क्षेत्र के पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

इसके बाद विभाग की ओर से शिकारीपाड़ा प्रखंड के पिनरगड़िया पशु अस्पताल में पदस्थापित डॉ ललित कुमार गागराई को रानीश्वर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अब वह अपने मूल पदस्थापन स्थल के साथ रानीश्वर पशु चिकित्सालय का भी कार्यभार संभालेंगे.

इलाज, टीकाकरण और बीमारी की रोकथाम में मिलेगी सुविधा

रानीश्वर में अतिरिक्त प्रभार मिलने से स्थानीय पशुपालकों को राहत मिलने की उम्मीद है. पशुपालकों को पशु चिकित्सा, टीकाकरण, पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम और अन्य विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी.

स्थानीय पशुपालकों का कहना है कि पशु चिकित्सालय में नियमित चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहने से समय पर पशुओं का उपचार कराया जा सकेगा और गंभीर बीमारियों की स्थिति में भी तत्काल चिकित्सकीय सलाह मिल सकेगी.

आसनबनी में भी जल्द मिलेगा अतिरिक्त प्रभार

इधर, आसनबनी स्थित प्राथमिक पशु चिकित्सालय में भी पशु चिकित्सा पदाधिकारी का पद रिक्त है. जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा में पदस्थापित पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बालमुकुंद कुमार को आसनबनी प्राथमिक पशु चिकित्सालय का अतिरिक्त प्रभार दिया जायेगा.

इससे आसनबनी और आसपास के क्षेत्र के पशुपालकों को भी पशु चिकित्सा सेवाएं मिलने में सुविधा होगी.

डॉ ललित कुमार गागराई के प्रभार ग्रहण करने के दौरान अस्पताल के कर्मी और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे..


विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola