आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम पर किया जानलेवा हमला

Updated at : 06 Mar 2025 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम पर किया जानलेवा हमला

बासुकिनाथ नगर पंचायत क्षेत्र की हर गली और रास्ते पर आवारा कुत्तों का आतंक कायम है. लोगों ने नगर प्रशासन से छुटकारा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

बासुकिनाथ. जरमुंडी प्रखंड अन्तर्गत खुटहरी गांव में इन दिनों कुत्तों का आतंक बना हुआ है. कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम पर जानलेवा हमला किया. क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है. घर के बाहर निकले चार साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. सामाजिक कार्यकर्ता ने घायल बच्चे के इलाज में सहयोग प्रदान किया. बाबुसोल मरांडी ने बताया कि उसका चार साल का बच्चा मोहन मरांडी घर के गेट से बाहर निकला ही था, कि आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे के शरीर पर गहरे घाव लगे हैं. मासूम मोहन को एंटी रैबीज की प्रतिरोधक दवाइयों की डोज दी गयी है. लोगों ने बताया कि नपं क्षेत्र के कई मोहल्लों में आवारा कुत्ते छोटे बच्चों को काट कर घायल कर चुके हैं. इसके बाद भी नगर पंचायत ने इन कुत्तों से लोगों को राहत दिलाने की कोई पहल नहीं की है. ये आवारा कुत्ते अक्सर आने-जाने वाले लोगों पर झपट पड़ते हैं. कई बार ये आवारा कुत्ते एक दूसरे कुत्ते से लड़ते-लड़ते बीच सड़क पर भी आ जाते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों का इनमें उलझकर गिरने का खतरा बना रहता है. कई बार ये लोगों की बाइक या कार के पीछे भागते हैं. कुत्तों के आतंक की इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने आवारा कुत्तों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग नगर प्रशासन से की है. बच्चे को अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola