पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान देवघर के जवान की मौत

Updated:
विज्ञापन

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात जिला बल के जवान की मौत हो गयी.

विज्ञापन

दुमका नगर.

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात जिला बल के जवान की मौत हो गयी. मृतक हराधन मुर्मू (42) देवघर जिले के देवीपुर गांव का रहनेवाला था. पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने बताया कि उसने 2010 में जिला बल में योगदान किया था. वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था. सोमवार की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. एसोसिएशन के सदस्य व अन्य कर्मियों की मदद से पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी. वह चार बच्चों का पिता था. शव को अस्पताल से पुलिस लाइन मैदान में ले जाया गया. जहां सदर एसडीपीओ विजय कुमार, डीएसपी मुख्यालय इकुड डुंगडुंग, एमटी सार्जेंट मशांग हांसदा, जीपी सार्जेंट अभय कुमार सिंह के साथ पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने सलामी दी. सलामी के बाद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव देवीपुर भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola