सिविल सर्जन का सीएचसी में औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
सिविल सर्जन का सीएचसी में औचक निरीक्षण

उन्होंने मरीजों के रेफरल संबंधी मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि प्राथमिक उपचार देना स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य उद्देश्य है.

विज्ञापन

कहा : रात में भी एमबीबीएस डॉक्टर की करें तैनाती प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर प्रसाद ने गुरुवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा भंडार, जांच केंद्र, एक्स-रे कक्ष का जायजा लिया. अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की और संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बताया कि इस समय सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित पाये गये. सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवानंद मिश्रा को रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा रात्रि पाली में एमबीबीएस चिकित्सक की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने मरीजों के रेफरल संबंधी मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि प्राथमिक उपचार देना स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य उद्देश्य है. कोई भी मरीज बिना प्राथमिक उपचार के वापस न लौटे. आवश्यकता पड़ने पर ही मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए तत्काल रेफर किया जाए, ताकि उन्हें समय पर समुचित इलाज मिल सके. निरीक्षण के दौरान आयुष चिकित्सक मिथलेश कुमार, अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola